नेपाल के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने कल बुधवार को भैरहवा की जिला अदालत में पेश होंगे 

 

 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

 

भैरहवा नेपाल! राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के अध्यक्ष और नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने मंगलवार को भैरहवा पहुंचे। वह त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय विमान स्थल से होकर भैरहवा पहुंचे। बुद्धा एयरलाइन्स के विमान से मंगलवार दोपहर वह भैरहवा आए।

 

 

YouTube player

 

भैरहवा में पार्टी के कार्यक्रम के तहत लामिछाने ने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी के युवा नेता जीत बहादुर गुप्ता (शेखर) ने इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सिद्धार्थनगर के नेता सुमन न्यौपाने के अनुसार, भैरहवा के देवकोटाचोक स्थित मेरीगोल्ड होटल में उनका ठहरने का प्रबंध किया गया है।

 

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सूत्रों के अनुसार, बुधवार (कल) लामिछाने रुपन्देही जिला अदालत में हाजिर होंगे।

 

लामिछाने के खिलाफ बुटवल के सुप्रीम सहकारी संस्था के बचत और ऋण से जुड़े आरोपों के मामले में रविवार को रुपंदेही कोर्ट में एक शिकायत दर्ज की गई थी। लामिछाने, छविलाल जोशी, और गब राय समेत कुल 14 अभियुक्तों और 28 सबूतों के आधार पर 42 लोगों के खिलाफ जिला अदालत में मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!