इस तरह के आयोजनों से बच्चों का होता है पूर्ण विकास- अंजली त्रिपाठी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आज दिनांक 31/10/25 को नौतनवां के ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चों ने एक जुट होकर राष्ट्रीय एकता का शपथ लिया। बच्चों ने पोस्टर्स और स्लोगन्स के द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिये प्रेरित किया।
सबने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती भी सेलिब्रेट किया और राष्ट्र की एकता में अपना पूर्ण सहयोग देने की शपथ ली। बच्चों में क्लास 7 से प्रियांशी और क्लास 9 से आंचल ने अपने दमदार स्लोगन्स द्वारा सबको प्रेरित किया। टीचर्स में गौसूल आजम और जकी ने शपथ सम्बोधित किया। बच्चों ने एक साथ एक जुट होकर मार्च फार यूनिटी किया।

बच्चों में रेयांश, आर्यन, ओम, अथर्व, आर्यन, गौरी, वसुंधरा, नवशीन, दिव्यांशी, प्रियांशी, आंचल, कनक, विशाल, कीरत, समीर, शौर्य, सार्थक, सौम्या, रिया आदि थे।
टीचर्स में प्रतिभा, चंदा, राजी, उजाला, रीमा, सोनाली, शोभना, वंदना, सुजाता, उजाला, प्रियांशु, हर्ष, सत्यम, परमजीत, आदित्य, अरविन्द, राजमन, किशन, सतीश, असद, गौसूल, जीतेन्द्र, lorraine, Michael,जकी, श्वेता, रीमा, पूजा, आदि थे।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली त्रिपाठी ने कहा की इस तरह के आयोजन से हम अपने बच्चों का पूर्ण विकास करते है।