उपनिबंधक पर अनियमितता का आरोप, किसान नेता का धरना 42 वें दिन भी जारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!
तहसील नौतनवां में उपनिबंधक कार्यालय पर कथित अनियमितताओं के विरोध में किसान नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में चल रहा धरना प्रदर्शन 42 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समर्थकों ने पदयात्रा निकालकर नारेबाजी की और उपनिबंधक पर बैनामा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया।

धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि उनके पास ऐसे मामले आए हैं जिनमें सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ लोगों के दस्तावेज संदिग्ध होने के बावजूद बैनामा होने की शिकायत है। उनका कहना है कि कुछ मामलों में नेपाल के नागरिक होने का संदेह है, इसके बावजूद बैनामा पंजीकृत होने की जानकारी मिली है।

श्री शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पिछले छह महीनों में हुए बैनामों की जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!