एसपी महाराजगंज ने पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर

उमेश चंद्र त्रिपाठी

महराजगंज! पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई और परेड में शामिल सभी कर्मियों के टर्नआउट की जांच की।

एसपी ने ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली निर्धारित वर्दी पहनने तथा जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने टोलीवार ड्रिल कराकर अनुशासन व एकरूपता पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान पीआरवी-112 वाहनों की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम और उपकरणों की जांच की तथा रिस्पॉन्स टाइम सुधारने के निर्देश दिए।

एसपी ने मेस, कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक व प्रशिक्षण स्थलों की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आरक्षियों से उनकी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!