इंडियन प्रेस एसोसिएशन की बैठक संपन्न, प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की घोषणा

मनोज कुमार त्रिपाठी बने महराजगंज के जिलाध्यक्ष

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर ! इंडियन प्रेस एसोसिएशन की बैठक महानगर गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजेंद्र नगर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में निम्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं जिसमें प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पाण्डेय रितेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव प्रियंका अवस्थी, प्रदेश सचिव सुरेश कुमार गुप्ता, गोरखपुर जिला अध्यक्ष दीपिका दुबे महाराजगंज जिला अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी को बनाया गया।

महाराजगंज जिला अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी

कार्यक्रम में संस्थापक राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: ई. शक्ति शंकर सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव पुनीत भारद्वाज व अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदित्य अंचल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रेखा पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पत्रकारों के हितों की समुचित रक्षा के लिए सक्रिय अभियानों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!