मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा ! रूपंदेही पुलिस ने नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में नेपाल कस्टम ऑफिस से छुपा के चोरी से लाए गए एक बड़े कारोबार का खुलासा किया है। जांच के दौरान पुलिस ने एक भारतीय नम्बर प्लेट की कार से मादक पदार्थ, मोबाइल डिस्प्ले और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं। वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। नेपाल पुलिस के अनुसार जब UP14 NT 7066 नम्बर की कार भैरहवा से बुटवल की ओर तेज गति से आ रही थी। तिलोत्तमा नगर पालिका-3, शंकर नगर नजदीक नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी में कार की सीटों के नीचे सावधानीपूर्वक छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ, मोबाइल फोन के डिस्प्ले, लैपटॉप तथा अन्य मूल्यवान इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने वाहन चालक गोपाल कुमार न्योपाने को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान वर्तमान में निवास वालिङ नगर पालिका-12, डांडाखर्क के अलावा अशोक बिहार दिल्ली में भी अस्थायी रूप से रहने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान बिना भन्सार शुल्क चुकाए नेपाल में प्रवेश कराया जा रहा था। इनकी कुल मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। साथ ही, पुलिस यह जांच भी कर रही है कि यह सामान किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था या नहीं। बरामद आर्टिका कार सहित सभी वस्तुओं और गिरफ्तार चालक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार (कस्टम) कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है।


