भारत से नेपाल भेजे जा रहे 20 बोरी कद्दू का बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा चौराहे पर जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप पर लदा 20 बोरी कद्दू का बीज बरामद किया है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर पिकअप पर लादकर कद्दू का बीज नेपाल ले जाने की फिराक हैं।

पहले से बेलवा चौराहे पर मौजूद पुलिस ने एक पिकअप को रोककर तलाशी ली तो 20 बोरी में रखा भारी मात्रा में कद्दू का बीज बरामद हुआ। पूछताछ में चालक कोई वैद्य कागज नहीं दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। पुलिस टीम आरोपित को पिकअप के साथ थाने लाकर विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।

आरोपी की पहचान मनोज यादव निवासी सिरसिया थाना नौतनवां के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि बरामद कद्दू बीज को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया है।

बता दें कि तस्करों ने तस्करी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों को चुना था जिससे किसी को भनक न लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!