शामली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत

 

मौत होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

लखनऊ! उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में बिडौली मार्ग पर पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान बुधवार गुरू ग्राम के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों की गोलीबारी में इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थी जो फेफड़े से पार हो गई थी। जांबाज इंस्पेक्टर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी वहीं परिवार में कोहराम मच गया।‌ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

बता दें कि सोमवार की देर रात यूपी एसटीएफ की टीम ने कुख्यात मुस्तफा गिरोह के सरगना एक लाख रुपए के इनामी बदमाश अरशद निवासी सहारनपुर सहित चार बदमाशों सोनीपत हरियाणा निवासी मंजीत दहिया, करनाल हरियाणा निवासी सतीश व करनाल हरियाणा निवासी मनवीर को मार गिराया था। इस टीम की अगुवाई कर रहे एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सीने में तीन गोलियां लगी थी। घायल इंस्पेक्टर सुनील कुमार को इलाज के लिए पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया जहां आज बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एडीजी मेरठ डीके ठाकुर के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!