भू-माफियाओं के खिलाफ नौतनवां तहसील में आमरण अनशन पर बैठे पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रहलाद प्रसाद

तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नौतनवां के प्रतिनिधि रहे प्रहलाद प्रसाद गुरुवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ नौतनवां तहसील परिसर में आमरण अनशन और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक विस्तृत शिकायत पत्र भी सार्वजनिक किया, जिसमें नौतनवां क्षेत्र में भू-माफियाओं, दबंगों और भ्रष्टाचार से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

प्रहलाद प्रसाद ने कहा कि जब तक प्रशासन इन सभी मामलों पर ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इसे गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई बताया।

शिकायती पत्र में जिन प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख किया गया है उसमें साध्वी नर्वदा दासी निवासी ग्राम पिपरा टोला अशोकवा – की भूमि (आराजी नं. 95, ग्राम सभा छपवा) पर भू-माफियाओं द्वारा फर्जी बैनामा कर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किए जाने का आरोप, साध्वी राजमति (अनुसूचित जाति, ग्राम हरदी डाली) की खरीदी गई भूमि (आराजी नं. 656, 3 डिसमिल) व मकान पर स्थानीय दबंगों द्वारा कब्जा व जाति सूचक शब्दों के प्रयोग व तथा मारपीट का आरोप,
प्रहलाद चौधरी (ग्राम समा जमुहानी टोला विचौवापुर) की भूमि (आराजी नं. 132/1.295 हे.) पर बल पूर्वक कब्जा और खेत जोतने का आरोप,ग्राम सभा बरवा कला में ग्राम निधि के आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक करने और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग,शांति देवी (पत्नी विश्वकर्मा प्रसाद) की भूमि (आराजी नं. 95, 0.351 हे.) पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण का आरोप,अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग प्रमुख हैं।

प्रहलाद प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन और व्यापक स्वरूप ले सकता है।

धरना स्थल पर सोनौली कस्बे के सज्जाद अली, राहुल त्रिपाठी, फैज अहमद, राम औतार, हरिकेश मणि त्रिपाठी, मृत्युंजय मणि, हरिशंकर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!