10 हजार भक्तों के शामिल होने का अनुमान – राजा वर्मा समाजसेवी नौतनवां
23 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा भव्य कार्यक्रम -पंकज श्रीवास्तव समाजसेवी नौतनवां
मनोज कुमार त्रिपाठी/ उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर बहुप्रतीक्षित गायत्री माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक चार दिनों तक चलने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा भक्तों के शामिल होने की बात आयोजकों द्वारा कही जा रही है। समाजसेवी और गायत्री चेतना केंद्र से जुड़े प्रमुख समाजसेवी नौतनवां नगर निवासी राजा वर्मा का ने बताया है कि है गायत्री माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नगर में काफी उत्साह है और सभी भक्तों से अपील है कि चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक शामिल हों जिससे इस समारोह को और भव्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आत्मीय सनातन धर्म प्रेमियों,मां गायत्री की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा,नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में जुड़ने के लिए आप सभी को आमंत्रित किया जाता है।

गायत्री चेतना केंद्र से जुड़े हुए एक और समाजसेवी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में पुंसवन, नामकरण,अन्न प्रासन,मुंडन, विद्यारंभ, शिक्षा स्थापना, यज्ञोपवीत, गुरु दीक्षा, गायत्री मंत्र दीक्षा आदि संस्कार के कार्यक्रम नि: शुल्क किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 23 जनवरी गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा। 24 जनवरी यज्ञ एवं संस्कार,25 जनवरी यज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा और 26 जनवरी महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं देव विदाई का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गायत्री माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी के दिव्य संरक्षण में एवं शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में होगा।