उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज ! आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सक्सेना चौक महराजगंज पर दिल्ली में हुए कार बम ब्लॉस्ट में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने हेतु और उनके आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह घटना भारत सरकार के मुंह पर तमाचा है जो सुरक्षा के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है।


कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि निरपराध लोगों की हत्या बहुत ही दुखद है इसकी जितनी निंदा की जाय कम है,पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और शरद सिंह बबलू ने कहा कि आज देश को शांति एवं सद्भाव की जरूरत है जिसे किसी भी कीमत कायम रखना है। कार्यक्रम में अन्य के अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, इंजीनियर शिवपूजन जी, नूर आलम, पूर्णवासी यादव पूर्व चेयरमैन चंद्रजीत भारती,हृदय नारायण पांडे अफजल अब्बासी, आफताब अंसारी, शेष मणि गुप्ता,गोपाल शाही, अब्दुल गनी,राम नारायण प्रसाद, हरिकेश पटेल, अफजल अंसारी, डॉ अकील अहमद, हरिलाल रही, तेज बहादुर पांडे इस्तियाक अहमद, विराज वीर अभिमन्यु, अकरम सलमानी, अरविंद कुमार, इंगला पांडे, नीरज श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, युनूस अंसारी, अंकित यादव, संतलाल,जमील अहमद, महेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।


