“गोरखपुर में विश्व हिंदू महासंघ का महासम्मेलन: योगी को राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ाने और भारत-नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का प्रस्ताव”

मनोज कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर, 14 नवंबर 2025।
विश्व हिंदू महासंघ का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन शुक्रवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भव्य रूप से शुरू हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों प्रतिनिधि शामिल हुए और हिंदू एकता व सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

YouTube player

 

महासम्मेलन के उदघाटन सत्र में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व का सबसे प्रखर और वैश्विक चेहरा बताते हुए आगामी समय में उन्हें “प्रधानमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट” करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखा।

साथ ही, सम्मेलन के प्रमुख संकल्प में भारत और नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग प्रमुख रही। प्रतिनिधियों ने कहा कि हिंदू सांस्कृतिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए यह कदम आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान आने वाले वर्ष के धार्मिक-सामाजिक अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। तीन दिनों तक चलने वाले इस महासम्मेलन में विचार-विमर्श सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!