दिल्ली में हालिया कार धमाके की आंच के बाद सोनौली बॉर्डर पर चौकसी कड़ी

मनोज कुमार त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी क्रम में नेपाल-भारत अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सीमा पर कस्टम, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा आने-जाने वाले सभी वाहनों, यात्रियों और उनके सामान की सघन तथा विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

बॉर्डर क्षेत्र में अतिरिक्त चेकपॉइंट बनाए गए हैं, जहां मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक दोनों तरीकों से जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त भी बढ़ाई है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पूरी तरह एहतियाती है, ताकि सीमा मार्ग से देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सकें। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जांच प्रक्रिया में सहयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!