नौतनवां तहसील में प्रधान पति ने दिया प्रार्थना पत्र,की जांच की मांग
मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा कला के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष कुमार सिंह ने तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी नौतनवां को एक प्रार्थना पत्र देकर ग्राम समाज और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मौजा बरवा कला, तप्पा मर्चवार, परगना विनायकपुर में ग्राम सभा की पोखरी एवं ग्राम समाज की भूमियों पर मृत्युंजय त्रिपाठी, हरिकेश त्रिपाठी (पुत्रगण रामसमुझ त्रिपाठी) तथा हरिशंकर सिंह (पुत्र स्व. शिव बहादुर सिंह) द्वारा अवैध कब्जा किया गया है।
साथ ही राम औतार मद्धेशिया (पुत्र लाल जी मद्धेशिया) पर पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय, बरवा कला की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थी ने यह भी उल्लेख किया है कि हरिशंकर सिंह द्वारा फर्जी तरीके से सार्वजनिक जमीन कब्जा कर लिया गया है, जबकि वे सात एकड़ से अधिक भूमि के काश्तकार हैं, जिससे वे पात्रता की श्रेणी में नहीं आते।

आशुतोष सिंह ने प्रशासन से भूमि का सीमांकन व पैमाइश कराए जाने, अवैध कब्जे की जांच, तथा जिम्मेदारों पर विधिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हरिशंकर सिंह द्वारा कथित रूप से फर्जी तरीके से प्राप्त वृद्धा पेंशन की भी जांच करने का अनुरोध किया गया है।
प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे से गांव की सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा है। प्रार्थना पत्र 12 नवम्बर 2025 को तहसील प्रशासन को सौंपा गया।


