मौके पर पहुंचे समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने दी आर्थिक सहायता
दिलीप त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात लगी भीषण आग ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अड्डा बाजार क्षेत्र के समाजसेवी और जनप्रतिनिधि रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी भरपुरवा निवासी ने जो तत्परता दिखाई,उसने ग्रामीणों के बीच विश्वास और उम्मीद दोनों को मजबूत किया है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट…

टेढ़ीघाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात अचानक एक पशुशाला में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक गाय और उसका बछड़ा मौके पर ही जलकर मर गए जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
आग की सूचना मिलते ही समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने न सिर्फ घटना स्थल का जायज़ा लिया,बल्कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी राहत जल्द उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इसी दौरान टेढ़ीघाट निवासी राजेश यादव से जुड़ी दर्दनाक घटना पर भी दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया।
जनप्रतिनिधियों की यह संवेदनशीलता और त्वरित सहायता गांव के लोगों के लिए बड़ी हिम्मत का कारण बनी है। इसी वजह से रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी को ग्रामीण एक सशक्त समाजसेवी स्वरूप में देखते हैं।वहीं सियासी गलियारों में दोनों भाइयों की इस मानवीय पहल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।