नौतनवां नगर पालिका में 3,000 फर्जी वोटर?

भाजपा नेता ने निष्पक्ष चुनाव के लिए की जांच की मांग

अधिशासी अधिकारी को संबोधित वरिष्ठ लिपिक को सौंपा ज्ञापन पत्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी / मनोज कुमार त्रिपाठी

नौतनवां! विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में फर्जी वोटरों की बड़ी संख्या सामने आने का मुद्दा आज और तेज हो गया, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन-पत्र उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह को सौंपा।

YouTube player

 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नौतनवां नगर पालिका के 25 वार्डों में की मतदाता सूची में करीब 2,500 से 3,000 फर्जी वोट दर्ज हैं, जो चुनाव की निष्पक्षता पर सीधा खतरा पैदा करते हैं। कई ऐसे लोग मतदाता सूची में शामिल हैं जिनका स्थायी निवास गांव में है, जबकि वोटर नगर पालिका में बने हैं। कई मृत व्यक्तियों, विवाहित महिलाओं के पुराने नामों और ऐसे नागरिकों के नाम भी सूची में दर्ज हैं, जिनका इस क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने मांग की कि एसआईआर टीम पड़ोसियों से जानकारी लेकर हर घर की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करे, ताकि फर्जी वोटरों को हटाकर सूची को सही और पारदर्शी बनाया जा सके।

 

 

भाजपा नेता ने जिलाधिकारी महाराजगंज और निर्वाचन आयोग से भी विशेष हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि फर्जी वोटर किसी भी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने दोहराया कि केवल सही और पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में रहना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मूल आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!