जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/ गोदाम का किया निरीक्षण

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज, 19 नवंबर 2025, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का आज निरीक्षण किया गया।

 

YouTube player

 

 

जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रख-रखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को 24×7 सुनिश्चित रखें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि समस्त कैमरों क्रियाशील रहें और सीसीटीवी के रिकॉर्डिंग के भंडारण की उपयुक्त व्यवस्था करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!