मनोज कुमार त्रिपाठी
अभिनेता धर्मेंद्र का अंततः 89 साल की उम्र में निधन हो गया… प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए इसे एक युग का अंत बताया है। एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है जिसमें कथित तौर पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल को श्मशान भूमि के भीतर जाते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि एंबुलेंस के जरिये धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को श्मशान भूमि लाया गया जिसमें उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल मौजूद थे। बाद में हेमामालिनी अपनी बेटियों के साथ पहुंची।

आठ दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था जन्म
गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने 65 साल लंबे अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा में सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक थे। धर्मेंद्र को 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 1 ही साल में 9 हिट फिल्में करने का रिकॉर्ड बनाया है। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के सहनेवाल गांव में उनका जन्म हुआ था। स्कूल टीचर के बेटे धर्मेंद्र सिंह देओल ने टैलेंट हंट शो जीतकर सिनेमा का रुख किया था। उनको सत्यकाम, चुपके-चुपके, यमला पगला दीवाना, अपने, धर्म-वीर और शोले जैसी फिल्मों के लिए उनको जाना जाता है। हम भी तेरे, दिल भी तेरा नाम की फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी जिनसे उनको दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हुए थे।

शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी
एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में अभिनेत्री शर्मिला टैगौर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनको बेहतरीन इंसान बताया। शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र के साथ पहली मुलाकात से लेकर उनके साथ बतौर को-एक्टर काम करने के अनुभव का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि ऐसे इंसान युगों में एकबार पैदा होते हैं। शर्मिला टैगोर ने उनको बेहतरीन कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र काफी जमीन से जुड़े कलाकार थे और पहली फिल्म से लेकर स्टार बनने तक उनके व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आया।

