लुम्बिनी में राप्रपा का प्रशिक्षण व सहभागिता कार्यक्रम संपन्न, 12 जिलों में नए समन्वयक नियुक्त

मनोज कुमार त्रिपाठी

रूपन्देही नेपाल! राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी स्थानीय तह परिचालन विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण एवं सहभागिता (अनुशिक्षण तथा अंतर- क्रिया) कार्यक्रम सोमवार, 8 नवंबर 2013 को लुम्बिनी प्रदेश के रुपन्देही जिला, सिद्धार्थनगर नगरपालिका–वार्ड नं. 3 में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जोशपूर्ण नारों—राष्ट्रीयता, स्वतंत्रता, उदारवाद—से हुई।

 

YouTube player

 

 

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ध्रुव बहादुर प्रधान, पूर्व मंत्री एवं केन्द्रीय निर्वाचन समिति के संयोजक तोरण बहादुर गुरुङ, लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार उदय, राप्रपा के रूपन्देही जिले के अध्यक्ष सागर प्रताप राणा,सहायक महामंत्री ताहिर अली, केन्द्रीय सदस्य ,बसंत विक्रम शाही, स्वाति थापा, मातृका प्रसाद यादव, देवी घिमिरे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय तह परिचालन विभाग-केन्द्र ने लुम्बिनी प्रदेश के 12 जिलों में जिला समन्वयकों की नियुक्ति की घोषणा की। रुपन्देही जिले में युवा नेता प्रज्वल बोहरा को समन्वयक नियुक्त किया गया, जबकि अर्घाखांची, गुल्मी, पाल्पा, नवलपरासी समेत अन्य जिलों में भी नए समन्वयकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यह कार्यक्रम संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूत बनाने, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने और प्रदेश भर में पार्टी संरचनाओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उत्साही उपस्थिति और व्यापक सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!