बुद्ध पार्क में उल्लास और एकजुटता का संगम

एशियन बुद्धा होटल का वार्षिक वनभोज कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा! देवदह स्थित ऐतिहासिक बुद्ध पार्क में एशियन बुद्धा होटल द्वारा वार्षिक वनभोज कार्यक्रम का भव्य एवं यादगार आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम सायं 4 बजे तक उत्साह, सौहार्द और सामूहिक सहभागिता के साथ चलता रहा।

 

YouTube player

 

 

कार्यक्रम में होटल प्रबंधन, कर्मचारीगण एवं आमंत्रित अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना, कार्यस्थल में सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा सामूहिक मनोरंजन के माध्यम से टीम भावना को मजबूत करना रहा।

 

 

पूरे दिन विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां, संवादात्मक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों में उत्साह और आपसी अपनत्व का भाव देखने को मिला।

एशियन बुद्धा होटल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और संस्थान की प्रगति में सामूहिक योगदान की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!