चित्रगुप्त मंदिर सभा बक्शीपुर गोरखपुर द्वारा मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह का किया भव्य आयोजन 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

गोरखपुर, बक्शीपुर ! 

श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा, बक्शीपुर, गोरखपुर द्वारा आयोजित मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह में गोरखपुर नगर निगम के माननीय महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अपनी उपस्थिति से उन्होंने इस साहित्यिक आयोजन को विशिष्ट गरिमा प्रदान की।

 

ये जयंती समारोह प्रेमचंद जी के आदर्शों और साहित्य योगदान को समर्पित था। कार्यक्रम में माननीय महापौर ने न केवल कार्यक्रम का उद्घाटन किया, बल्कि हिंदी साहित्य एवं सामाजिक चेतना पर अपने विचार भी साझा किए, जिससे दर्शकों को बहुत प्रभावित किया गया।

 

इस साहित्य उत्सव का मुख्य आकर्षण बनी कहानी ‘मूठ’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, जिसका निर्देशन श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। मंचन ने दर्शकों को भावात्मक रूप से गहराई से जोड़ दिया। महापौर श्रीवास्तव ने इस नाट्य प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देते हैं और सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने सम्मान समारोह में भाग लेते हुए हिंदी साहित्य के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखते हैं और आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!