उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को नौतनवां नगर के छपवा तिराहे से एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

पदयात्रा में राज्यसभा सांसद संगीता यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा, जीतेंद्र जायसवाल, प्रदीप सिंह, संतोष जायसवाल, राजाराम जायसवाल, उमेश जायसवाल, विजय श्रीवास्तव,बच्चू लाल चौरसिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, धर्मेद्र जायसवाल, नन्हे जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


पदयात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया। उत्साह और देशभक्ति से भरा माहौल पूरे नगर में दिखाई दिया।
कार्यक्रम में नौतनवां सरस्वती शिशु मंदिर के एनसीसी कैडेटों ने भी हिस्सा लिया और अनुशासन तथा देशभक्ति का परिचय दिया।
इस अवसर पर सांसद संगीता यादव ने कहा कि सरदार पटेल के कारण ही आज भारत अखंड रूप में हमारे सामने खड़ा है। उनके आदर्श और विचार आज भी देश को दिशा दे रहे हैं।

वहीं विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है। उनकी 150 वीं जयंती पर निकाली गई यह पदयात्रा समाज को एकजुट करने का संदेश देती है।
पदयात्रा शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


