भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के बेलहिया स्थित श्री बेलहिया माध्यमिक विद्यालय के 50 वर्ष पूरा होने पर आज भव्य रूप से स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया 

यादगार बना स्वर्ण जयंती महोत्सव 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा नेपाल! विद्यालय अनपढ़ बालकों को गढ़ कर इंसान बनाने की वह नायाब जगह होता है जहां राष्ट्र निर्माण हो रहा होता है , ऐसी ही एक प्रयोगशाला है भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के बेलहिया स्थित श्री बेलहिया माध्यमिक विद्यालय जहां राष्ट निर्माण में यह विद्यालय इस राष्ट्र के 50 बसंत और अपनी भूमिका अदा की है।

 

पचासवीं वर्षगांठ पर स्वर्ण जयंती महोत्सव प्रभातफेरी निकाल कर धूमधाम से मनाया गया। 

 

YouTube player

 

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया 

 

इस महोत्सव के बारे में नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही जिले के पूर्व अध्यक्ष डॉ शांत कुमार शर्मा ने कहा की यह विद्यालय क्षेत्र का गौरव है, आज इस विद्यालय के पचासवीं वर्षगांठ पर प्रभातफेरी निकाल कर भव्य रूप से स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। 

 

 

बेलहिया के वार्ड नंबर एक के अध्यक्ष उज्जवल पोखरेल ने कहा की यह विद्यालय समाज के लोगों को शिक्षा की मुख्य धारा मे जोड़ने का माध्यम है।

श्री बेलहिया माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना भंडारी ने कहा की इस विद्यालय से निकले हजारों छात्र आज विभिन्न जगह सेवा दे रहे हैं जो इस विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। यह समारोह एक सप्ताह तक चलेगा और पूर्व में विद्यालय को विभिन्न रूप से सहयोग देने वाले लोगों और पूर्व शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

श्री बेलहिया माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष देवराज न्योपाने ने कहा कि इस विद्यालय को खोलने का उद्देश्य समाज के वंचित गरीब लोगों को शिक्षा देना है। 

समारोह में उद्योग वाणिज्य संघ भैरहवा के पूर्व अध्यक्ष विष्णु शर्मा, श्री बेलहिया माध्यमिक विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल बृजेश कार्की,मंगल भंडारी, सुनील क्षेत्री, कृष्णा भंडारी, सुमित प्रधान,गंगा पराजुली,सुमन न्योपाने, बेलहिया ट्राफिक, पुलिस व सशस्त्र प्रहरी बल के जवान तथा बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!