गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नौतनवा में निकला भव्य खालसा मार्च

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! सिख धर्म के संस्थापक एवं पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज गुरुद्वारा सभा नौतनवां की ओर से एक भव्य खालसा मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च का संचालन सरदार मंजीत सिंह ने किया।

मार्च में सबसे आगे सिख नवयुवक बाइकों पर केसरी निशान लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ हुआ खालसा मार्च हनुमान चौक, पुरानी नौतनवां मुख्य मार्ग, घंटाघर, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, गांधी चौक होते हुए बाईपास गुरुद्वारा पहुंचा, जहां प्रसाद ग्रहण के साथ इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर सरदार परमजीत सिंह, सरदार गुरुबचन सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार यशपाल सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह सहित नगर पालिका के सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, सुग्रीम, राकेश जायसवाल, अशोक रौनियार, अमित यादव, दुर्गेश कुमार, लल्लू जायसवाल व राजकुमार गौड़ समेत नगर के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!