मकर संक्रांति पर्व आपसी भाईचारा और एकता का देता है संदेश – श्रवण कुमार पांडे नगर संघ संचालक हिंदू स्वयं सेवक संघ नेपाल
सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है खिचड़ी का महा पर्व – डी आर शर्मा पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विद्या सन्यास आश्रम भैरहवा नेपाल
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा में स्थित संस्कृत विद्या सन्यास आश्रम में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भव्य खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।
सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन में भाग लेकर खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया। साथ ही, प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण कर एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
मकरसंक्रांति के अवसर पर लुंबिनी नेत्रालय की डॉ.ज्योति साप कोटा का 38वां जन्मदिन सपरिवार मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. संतोष सुबेदी (पति, डॉ.ज्योति सापकोटा) ने संस्कृत विद्यालय को 25 हजार रुपये का दान दिया। कार्यक्रम में स्वामी शांतानंद ने ज्योति सापकोटा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके परिवार की सुख-समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की।