उमेश चन्द्र त्रिपाठी
श्री खाटू श्यामजी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज नौतनवां स्थित श्रीश्याम शक्ति धाम मंदिर समिति द्वारा भव्य निशान यात्रा निकाली गयी उक्त निशान यात्रा में नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी अपने सभासद व सहयोगियों के साथ सम्मिलित होकर श्याम भक्तों को श्री खाटू श्यामजी के जन्मोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दिया।

निशान यात्रा में मुख्य रूप से सभासद अनिल जायसवाल,संजय पाठक,सुग्रीम,राहुल दुबे,अशोक रौनियार, राकेश जायसवाल व गौतम जोशी,मनीष बेरीवाल,निखिल गोयल,लल्लू पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित रहे।
