मनोज कुमार त्रिपाठी
बुटवल (रुपंदेही), नेपाल:
नेपाल के बुटवल में स्थित ओम कालिका होम्योपैथिक अस्पताल पिछले 15 वर्षों से निरंतर लोगों की सेवा कर रहा है। इस अस्पताल के संचालक और वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. माधव थापा ने बताया कि उन्होंने अब तक करीब 10 से 15 हजार मरीजों का सफल इलाज किया है, जिनमें बड़ी संख्या में भारत से आए मरीज भी शामिल हैं।

डॉ. थापा ने द इंडिया एक्सप्रेस न्यूज से विशेष बातचीत में कहा, “हमारा ओम कालिका होम्योपैथिक अस्पताल खासकर जोड़ों के दर्द, पुरानी बीमारियों और नशे की लत जैसी जटिल समस्याओं के इलाज में विशेषज्ञता रखता है। यहां पर 15 वर्षों से हम सेवा दे रहे हैं, और लोगों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
बता दें कि ओम कालिका होम्योपैथिक अस्पताल बुटवल उपमहानगरपालिका वार्ड नंबर 11 में स्थित है और यह रुपंदेही जिले का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है। डॉ. थापा का मानना है कि भारत और नेपाल के बीच का रोटी-बेटी और भावनात्मक रिश्ता केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में भी गहरा होता जा रहा है।
उन्होंने कहा, “महराजगंज, भटहट, बढ़नी और गोरखपुर जैसे भारत के सीमावर्ती इलाकों से कई मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं। इलाज से संतुष्ट होकर वे अपने रिश्तेदारों और जानने वालों को भी हमारे पास भेजते हैं, जिससे एक विश्वास की श्रृंखला बनी हुई है।”

चिकित्सा, संस्कृति और संबंधों का संगम
डॉ. थापा ने बताया कि ओम कालिका होम्योपैथिक अस्पताल न सिर्फ रोगों का इलाज करता है, बल्कि भारत-नेपाल के बीच चिकित्सीय संबंधों को मजबूत करने में भी एक सेतु का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, “यहां इलाज कराने आने वाले भारतीय मरीजों का व्यवहार बहुत सौहार्दपूर्ण होता है। वे हमारे प्रयासों को सराहते हैं और हमारी सेवा से पूरी तरह संतुष्ट रहते हैं।”




