सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही जांच

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोनौली बार्डर पर कड़ी चौकसी 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज में भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं।

बस स्टैंड पर नेपाल जाने और आने वाले सभी यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। नो मैंस लैंड पर 22 वीं वाहिनी एसएसबी के जवान नेपाल से आने वाले यात्रियों की जांच में जुटे हैं।

सोनौली नगर में सार्वजनिक स्थलों, होटलों, लावारिस खड़े वाहनों और बस-टैक्सी स्टैंड पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ सुरक्षा बलों द्वारा जांच की जा रही है। 66 वीं वाहिनी एसएसबी और स्थानीय पुलिस सरहद पर चेकिंग अभियान चला रही है।

 

सुरक्षा एजेंसियां हर आने-जाने वाले व्यक्ति का परिचय पत्र जांचने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दे रही हैं। एसपी सोमेन्द्र मीना के अनुसार, सोनौली कस्बे के प्रमुख मार्गों और पगडंडियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!