भैरहवा में संविधान सभा पुनर्स्थापना और दुर्गा प्रसाई की रिहाई की मांग को लेकर विशाल मोटरसाइकिल रैली

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा, नेपाल! नेपाल में राजतंत्र की पुनर्स्थापना, हिंदू राष्ट्र की बहाली और गिरफ्तार दवा व्यवसाई दुर्गा प्रसाई की तत्काल रिहाई की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इन्हीं प्रमुख मुद्दों को लेकर भैरहवा में बृहद मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रवादी युवा बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

YouTube player

 

यह रैली २०८२ मंसिर ५ गते, शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे से बुद्धचोक, बुद्धा चौक से शुरू होकर भैरहवा नगर परिक्रमा करेगी। आयोजन 2047 का संविधान पुनर्स्थापना संयुक्त अभियान, रुपन्देही के बैनर तले किया जा रहा है।

आयोजक युवा नेता प्रज्वल बोहरा ने कहा कि देश इस समय गंभीर बेरोजगारी, राजनीतिक अस्थिरता और सामाजिक अशांति के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में “राजा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।” उन्होंने जनता से दलगत सोच से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने की अपील की।

रैली के प्रमुख मुद्दे:

2047 का संविधान पुनर्स्थापना

हिंदू राष्ट्र का पुनः निर्माण

संघीयता समाप्त करने की मांग

भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई

विदेशी हस्तक्षेप पर रोक

गिरफ्तार दुर्गा प्रसाई की तत्काल रिहाई

प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमंत्री की व्यवस्था

इस बीच, गृहमंत्री ओम प्रकाश अर्याल और दुर्गा प्रसाई समूह के बीच वार्ता भी सम्पन्न हुई है, जिसमें समूह के प्रतिनिधि माधव प्रसाद कल्पित ने मांग-पत्र सौंपा है।

आयोजकों का कहना है कि यह रैली केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि राष्ट्र की दिशा तय करने वाला आंदोलन है। स्थानीय युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अभियान से जुड़े नेताओं ने कहा—
“संविधान खारेजदेखि राजसंस्था पुनर्स्थापना सम्मको संघर्ष अब निर्णायक चरणमा पुगिसकेको छ। सम्पूर्ण सनातनी एक होऔं।”

रैली में शामिल होने के लिए राष्ट्रवादी संगठनों ने सभी नागरिकों से अपील की है—
“सम्पूर्ण राष्ट्रवादी साथीहरू—आफै सहभागी होऔं। जय राष्ट्रवाद।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!