
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र के समर्थन में शनिवार को शिव सेना नेपाल और राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान द्वारा भैरहवा में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल रैली में हजारों की संख्या में शिव सेना नेपाल रूपंदेही और राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस रैली के मुख्य आयोजक
शिव सेना नेपाल, रुपंदेही और सह-आयोजक राष्ट्र राष्ट्रीयता,धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान नेपाल रहे।
रैली में उपस्थिति प्रमुख लोगों में शिबिर विक्रम शाह केंद्रीय स्थायी समिति सदस्य, शिव सेना नेपाल ,शंकर कोईराला केंद्रीय सचिवालय सचिव, नागरिक बचाओ महाअभियान नेपाल,बिपिन मल्ली केंद्रीय सदस्य, शिव सेना नेपाल,धन बहादुर अधिकारी अंचल अध्यक्ष, नागरिक बचाव महाअभियान नेपाल,शैलेन्द्र मोहन शाही जिला अध्यक्ष, शिव सेना नेपाल,शिव बस्याल जिला प्रवक्ता, शिव सेना नेपाल,सूरज थापा क्षेत्री अंचल युवा शक्ति तथा ऋण विभाग प्रमुख रूपंदेही नेपाल मौजूद रहे।