उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! कांग्रेस के”वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के अंतिम चरण में महराजगंज सदर विधानसभा के पकड़ी चौराहे पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सभी दुकानदारों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर हस्ताक्षर कराए गए और इस अभियान की सफलता में सभी व्यापारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया
जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का यह अंतिम कार्यक्रम है 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कुल 21 कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें हजारों लोगों ने हस्ताक्षर किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नि. प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने हस्ताक्षर अभियान की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट और उनके टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि महराजगंज के हर कोने में आज वोट चोर गद्दी छोड़ नारे का व्यापक प्रचार प्रसार हो चुका है और लोगों की नजर में निर्वाचन आयोग आज अपनी करनी से कटघरे मे खड़ा है।


जिला महासचिव अम्बरीष शाही एवं ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह हस्ताक्षर अभियान दूर-दूर तक संदेश देने में सफल रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष पूर्णमासी यादव ने किया तथा संचालन प्रभारी जिला महासचिव बक्शीश अली द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी इंजीनियर शिव पूजन, वरिष्ठ नेता विधि नारायण वर्मा ने भी अपने विचार लोगों के बीच में साझा किए और कांग्रेस की नीतियों को इसी तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया।
इनके अलावा कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह, बुनियाद अली, दीपचंद तिवारी, जमील अहमद, अरविंद कुमार, विष्णु देव गुप्ता, अमरजीत सहानी, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया।













