नगर पालिका नौतनवां में योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ एक दिवसीय योग अभ्यास शिविर 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! 11वें योग दिवस के क्रियान्वयन हेतु 15 जून से 21 जून तक चल रहे योग सप्ताह के तहत आज नगर पालिका नौतनवां के जलकल परिसर में एक दिवसीय योग अभ्यास का आयोजन किया गया, योग शिविर की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व योग प्रशिक्षक के रूप में अवनीश पाण्डेय व अमृता पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार, मंडूक आसन, पद्मासन, मुद्रासन, वज्रासन व गोमुख आसन आदि आसन से लोगो को प्रशिक्षित किया।

YouTube player

 

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, विंध्याचल सिंह, प्रमोद पाठक, श्रवण कुमार, कमलेश, अमित, आनंद गौड़, गोविंद, सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को निरोग जीवन-शैली की ओर प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!