उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां नगर पालिका ने “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के तहत एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता नौतनवां स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘स्वच्छता’ थीम पर आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए श्वेत पत्रों पर एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। उनके चित्रों ने स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान कर रही है, जिस पर बच्चों ने अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन किया है।


पालिका अध्यक्ष ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में स्टेशनरी सामग्री वितरित की और उन्हें मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, दुर्गेश कुमार, राहुल दूबे, प्रधानाचार्य वीके त्रिपाठी, शिवशंकर मद्धेशिया, उमेश दिवाकर, मनीष शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, सुभाष कुमार, अमित कुमार और कमलेश पासवान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










