मेरठ में गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला सबा‌ मसूद उर्फ नाजी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा – पुलिस 

फरार हुई बेटी एनम की तलाश जारी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली! मेरठ शहर के घनी आबादी वाले इलाके जली कोठी में पिछले 30 साल से पाकिस्तानी नागरिक बनकर रहने का आरोप मां-बेटी पर लगाते हुए एक समाजसेवी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मां-बेटी के पास पाकिस्तानी नागरिकता है। दोनों ने फर्जी तरीके से आधार कॉर्ड और भारतीय पासपोर्ट बनवा लिए हैं साथ ही फर्जी वोटर कॉर्ड बनवाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी अविनाश पांडेय के मुताबिक, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि फरहत मसूद नामक व्यक्ति जो कि थाना दिल्ली गेट के निवासी हैं, ने पाकिस्तान जाकर सबा फरहत नाम की महिला से निकाह किया था। सबा को एक बेटी पाकिस्तान में ही हुई। सबा और उनकी बेटी पाकिस्तानी नागरिक हैं। लेकिन इनके द्वारा भारतीय पासपोर्ट बनवाया गया है। यह भी पता चला है कि दो वोटर कॉर्ड इनके द्वारा बनवाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर ने इस मामले में पूर्व में जांच की थी। जांच में आरोपों में सत्यता पाए जाने पर यह मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आज मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

एसएसपी अविनाश पांडेय ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में बिना नागरिकता के रहने की पुष्टि हुई है। अब गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दिल्ली गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते 30 सालों से बिना वैध दस्तावेजों के रह रही पाकिस्तानी महिला सबा मसूद फरहत उर्फ नाजिया को गिरफ्तार किया है। वह यहां जली कोठी में रह रही थी। जबकि उसकी बेटी एनम फरहत अभी फरार है। मां-बेटी पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का भी आरोप है। जिसकी तलाश पुलिस अभी कर रही है। यह कार्रवाई एक महिला रुखसाना की शिकायत पर की गयी है।

इस पूरी घटना ने स्थानीय खुफिया इकाई और पुलिस की पोल खोल दी है। क्यूंकि 30 वर्षों से इस तरह से रहना कई सवाल खड़े कर रहे हैं। अब पुलिस अधिकारी इस मामले में छानबीन में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, शहर के जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग के ब्रास बैंड कारोबारी फरहत मसूद ने वर्ष 1988 में पाकिस्तान के लाहौर में सबा मसूद से निकाह किया था। जिसके बाद व लॉन्ग टर्म वीजा अपर भारत रहने आई। आरोप है कि साल 1993 में सबा पाकिस्तान गईं और वहां बेटी एनम फरहत को जन्म दिया। इसके बाद मां-बेटी फर्जी कागजातों के आधार पर मेरठ लौट आईं और जली कोठी में ही रहने लगीं। यही नहीं इन दोनों ने अलग-अलग नामों से वोटर आईडी बनवाए और वोटर लिस्ट में भी नाम जुड़वा लिया।

इस मामले का खुलासा प्रॉपर्टी विवाद में हुआ। स्थानीय महिला रुखसाना इसको लेकर देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें फर्जी दस्तावेज, अवैध रूप से देश में रहना और कई मामलों की शिकायत की गयी है। जिसके बाद पुलिस और एजेंसियों के कान खड़े हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सबा मसूद उर्फ नाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि बेटी एनम अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। खुफिया विभाग ISI कनेक्शन की भी जांच में जुटा हुआ है, क्योंकि आरोप है कि सबा के पिता भी ISI से जुड़े थे। गिरफ्तार सबा मसूद उर्फ नाजी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!