दुकानदारों ने चोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, जांच में जुटी पुलिस
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सबसे चर्चित और बड़े साप्ताहिक बाजार फरेंदी तिवारी में आज शनिवार की शाम बाइक चुराते एक युवक को दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि उक्त दुकानदारों द्वारा पकड़ा गया युवक मास्टर चाभी से एक बाइक की लॉक को खोलने का प्रयास कर रहा था कि, लोगों के नजर में आ गया और पकड़ा गया।

थाना प्रभारी सोनौली अंकित सिंह ने बताया कि, युवक से पूछताछ जारी है।