रुपन्देही–1 में परिवर्तन का प्रचंड शंखनाद, प्रज्ज्वल बोहरा के समर्थन में जनसमर्थन का महाप्रवाह

नारी चेतना और जनआस्था का विराट समागम, विजय संकल्प के साथ गूंजा क्षेत्र

मनोज कुमार त्रिपाठी

रुपन्देही। रुपन्देही–1 में युवा नेता प्रज्ज्वल बोहरा को विजयी बनाने के उद्देश्य से आयोजित समर्थन सभा अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। धकधई आमा समूह की प्रभावशाली भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की, वहीं ऐक्यबद्धता पार्टी के सहायक महामंत्री ताहिर अली की उपस्थिति ने राजनीतिक संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

 

YouTube player

 

 

कार्यक्रम में आन्टी उन्नति बोहरा शिला, रोहिणी गाउँपालिका–3 के अध्यक्ष वीर बहादुर क्षेत्री तथा भाउजु सबिता बोहरा की गरिमामयी मौजूदगी ने समर्थकों के उत्साह को नई ऊँचाई दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रज्ज्वल बोहरा युवाशक्ति, विकास दृष्टि और जनविश्वास के प्रतीक बनकर उभरे हैं।

सभा में उपस्थित महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा सशक्त नेतृत्व के लिए प्रज्ज्वल बोहरा को भारी मतों से विजयी बनाने का दृढ़ प्रण लिया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि रुपन्देही–1 में इस बार जनचेतना परिवर्तन और प्रतिबद्ध नेतृत्व के पक्ष में सशक्त रूप से संगठित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!