भारत-नेपाल मित्रता का प्रतीक

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भारतीय सेना ने नेपाल सेना को उपहार स्वरूप दिए घोड़े और कुत्ते

सोनौली, महराजगंज 23 जून 2025 ! भारत और नेपाल के बीच मित्रता और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 23 जून को दोपहर लगभग 2:30 बजे भारतीय सेना द्वारा नेपाल सेना को 5 घोड़े और 2 कुत्ते उपहार स्वरूप भेंट किए गए। यह कार्यक्रम 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज के अधिकार क्षेत्र स्थित सोनौली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर आयोजित किया गया।

यह उपहार भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारे को और मजबूत करने का प्रतीक है।

इस अवसर पर भारतीय सेना की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम शर्मा, रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने प्रतिनिधित्व किया। वहीं नेपाल सेना की ओर से मेजर सुनील विक्रम शाहा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी उपनिरीक्षक (SI/GD) सेबेस्टियन तथा सहायक उपनिरीक्षक (ASI/GD) लिखम नाथ, 22वीं वाहिनी SSB, महराजगंज भी उपस्थित रहे और उन्होंने दोनों सेनाओं के बीच सहयोग, सुरक्षा और सेवा की भावना को साझा किया।

इस अवसर ने न केवल दो देशों की सेनाओं के बीच विश्वास को और प्रगाढ़ किया, बल्कि भारत-नेपाल सीमा पर शांति और सौहार्द के संदेश को भी बल प्रदान किया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और इसे भारत-नेपाल रिश्तों की मजबूती का एक और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!