मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बीटेक तृतीय वर्ष की नेपाली छात्रा प्रकृति लम्साल का आज भैरहवा स्थित स्वर्गद्वारी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन को लेकर आज भैरहवा स्थित देवकोटा चौक पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, राजनीतिक दलों के नेता तथा गणमान्य नागरिकों के अलावा आम जन उपस्थित रहे। इस दौरान कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष विवेक भंडारी,कार्यक्रम संचालन कमल घिमिरे
मुख्य अतिथि नेकपा (एमाले) रूपंदेही जिला समिति सदस्य एवं विद्यार्थी सह इंचार्ज लक्ष्मी केसी मौजूद रहे।

इसके अलावा उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में नेकपा (एमाले) सिद्धार्थनगर नगर समिति उपसचिव तथा अनेरास्ववियु लुम्बिनी प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज ठकुरी,
अनेरास्ववियु केंद्रीय सदस्य एवं विद्यार्थी इंचार्ज सागर न्यौपाने अनेरास्ववियु जिला समिति सदस्य आशीष पंत
स्वेता कुमारी हरिजन,,गौरव पोखरेल,गणेश पोखरेल
मनोज पंत,केएल पांडे,
प्रेम यादव,नोबेल आचार्य
प्रतीक नेपाल मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में कुल 50 विद्यार्थी उपस्थित थे।