जनकपुर में ‘जिहादी आतंकवाद और मधेश-नेपाल की सुरक्षा चुनौतिया’ विषय पर दो दिवसीय बैठक संपन्न 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

जनकपुर धाम, नेपाल! जनकपुर में राष्ट्रीय एकता अभियान द्वारा ‘जिहादी आतंकवाद और मधेश-नेपाल की सुरक्षा चुनौतियां’ विषय पर एक विशेष बहस कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम बुधवार से जनकपुर के एक सभा कक्ष में आरंभ हुआ, जो आज गुरूवार को संपन्न हो गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ जनचेतना फैलाना और नेपाल में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों पर गंभीर चर्चा करना है।

 

YouTube player

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एकता अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष विनय यादव ने उद्घाटन भाषण में भारत-नेपाल खुली सीमा का दुरुपयोग कर पाकिस्तान समर्थित जिहादी आतंकवादी नेटवर्क द्वारा मधेश को ट्रांजिट क्षेत्र बनाने के प्रयास पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।

विशिष्ट अतिथि और संविधान सभा सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने नेपाल की राज्य संरचना और सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क व सक्रिय होने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस बहस कार्यक्रम में अभियान के केंद्रीय सदस्य जितेन्द्र दास, मनीष पुर्वे, दीपू झा, पंकज झा सहित विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, सुरक्षा विश्लेषक और सामाजिक अगुवा शामिल हुए।

वक्ताओं ने मधेश को अस्थिर करने वाली बाहरी साजिशों का खुलासा करते हुए राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जनस्तर पर और अधिक बहस की आवश्यकता बताई।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम कल तक जारी रहेगा। प्रतिभागियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे जिहादी आतंकवाद से मधेश और समग्र नेपाल की सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों पर गहन चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!