अपर जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज! शीतलहर के मौसम में निराश्रित एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु चौक नगर पंचायत में सरदार पटेल नगर स्थित रैन बसेरे का अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा बंद पाया गया। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करने पर कुछ समय पश्चात केयर टेकर मौके पर उपस्थित हुए। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा रैन बसेरे के बंद होने का कारण पूछने पर केयर टेकर द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा सका।

अपर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सर्दियों के दृष्टिगत रैन बसेरों को 24 घंटे खुला होना चाहिए। ऐसे में यह स्थिति कदापि स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के समय रैन बसेरे में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

 

 

अपर जिलाधिकारी महोदय ने रैन बसेरे की व्यवस्था और संचालन में लापरवाही सामने आने पर अपर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को उक्त स्थिति पर स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया और कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि भविष्य में रैन बसेरे का संचालन समयबद्ध एवं नियमित रूप से किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सर्दियों को देखते हुए सभी नगर निकायों में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। रैन बसेरों के संचालन और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरे की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा सभी आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!