मनोज कुमार त्रिपाठी
काठमांडू! नेपाल पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) डॉ. मनोज कुमार के.सी. को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीआईबी) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। गृहमंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने जानकारी दी कि रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।
डॉ. केसी इससे पहले पुलिस मुख्यालय में प्रांतीय समन्वय विभाग के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। सीआईबी का पद पिछले दो हफ्तों से खाली था, जिस पर अब उनकी नियुक्ति हुई है।
डॉ. केसी उस समय खास चर्चा में आए थे जब एसएसपी रहते हुए उन्होंने नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण में कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर सबको चौंका दिया था।
उनकी नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सीआईबी की जांच और अभियानों में नई गति आएगी।







