अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी नौतनवां को सौंपा ज्ञापन
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम रूद्रौली उर्फ करैला निवासी अधिवक्ता यूनुस द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायती पत्र भेजे जाने के बाद आज नौतनवां के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
इसी क्रम में शुक्रवार को नौतनवां तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने उल्लेख किया कि बीते 23 दिसंबर को नौतनवां न थाने में धारा 137(2) एवं 61(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कई बार उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराने के बावजूद स्थानीय पुलिस केवल जांच का हवाला देकर मामले पर टाल रही है, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस उदासीन रवैये को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता गिरिश चंद त्रिपाठी, विभूति यादव, शमसुद्दीन खान, संतोष पांडे, रियाज अहमद, लल्लन अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, आशीष श्रीवास्तव, प्रभाकर विश्वकर्मा और कमलेश गौड़ शामिल रहे।
अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि न्यायिक कार्य से आज विरत रहने का निर्णय लिया गया है और यदि शीघ्र ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो अधिवक्ता संघ आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
वहीं इस संबंध में नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की विधिवत जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






