ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोनौली बॉर्डर पर भारत-नेपाल दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! 

भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोनौली बॉर्डर समेत नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा क्षेत्र में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है, चेक पोस्टों पर लोगों की सघन जांच की जा रही है और ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। वन क्षेत्र व कठिन मार्गों पर भारत-नेपाल सुरक्षा बलों की संयुक्त गश्त चल रही है। नेपाली प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व जानकारी प्राप्त करें, पहचान पत्र साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें। सीमा क्षेत्र में अफवाहों से बचते हुए सतर्कता और सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!