देश के विकास में सभी देशवासी मिलजुल कर काम करें – सर्वेन्द्र नाथ शुक्ल पूर्व केंद्रीय मंत्री नेपाल 

राजनीति और प्रशासन में सुधार जरूरी – संतोष पांडे पूर्व मंत्री लुंबिनी प्रांत 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा, 1 चैत्र। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल (लोसपा) के वरिष्ठ सह-अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्वेन्द्र नाथ शुक्ल ने सभी को एकजुट होकर देश के विकास में जुटने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से देश को आगे बढ़ाना सभी दलों का मुद्दा होना चाहिए।

लोसपा रूपन्देही द्वारा गुरुवार को भैरहवा में आयोजित होली मिलन एवं शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शुक्ल ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा देश वर्तमान में कठिन दौर से गुजर रहा है। जनता की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं, इसलिए सभी को जनता का साथ लेकर देश निर्माण में जुटना चाहिए। उन्होंने सभी से देश को आगे बढ़ाने की मानसिकता अपनाने का आग्रह किया। 

रूपन्देही क्षेत्र नंबर 4 से निर्वाचित प्रतिनिधि सभा सदस्य शुक्ल ने होली के रंगों की विशेषता और उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा होली का पर्व सभी को एक मंच पर लाता है। लोग इस त्योहार में अपने सभी गिले-शिकवे भूल जाते हैं। यह पर्व प्रेम,आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाता है।

लुम्बिनी प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं प्रदेश सभा सदस्य संतोष पांडे ने राजनीतिक और प्रशासनिक सुधार को आज की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की सेवा में कार्य करना चाहिए।

लोसपा लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष और संसदीय दल के नेता पांडे ने सभी दलों से राष्ट्र के विकास के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा साल 2084 (विक्रम संवत) में चुनाव होने पर पार्टियों की चर्चा करेंगे, लेकिन तब तक सभी को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

प्रदेश सभा सदस्य एवं लोसपा संसदीय दल की प्रमुख सचेतक हेमा बेल्बासे (के.सी.) ने होली के रंगों के महत्व को रेखांकित किया और सभी को देश के विकास के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।

जिसमें हितराज पंथी (नेकपा-एमाले, रूपन्देही जिला उपाध्यक्ष)अजय कुमार 

गुप्ता (राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी, रूपन्देही जिला उपाध्यक्ष) परशुराम राम पराजुली (राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी, सिद्धार्थनगर

अध्यक्ष) सियाराम यादव 

(जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल, रूपन्देही अध्यक्ष),सार्दुल मयूर कसौधन (नेकपा-एकीकृत समाजवादी, नगर अध्यक्ष) कुमार के.सी. (नेपाली कांग्रेस नेता),ठाकुर कुमार श्रेष्ठ (सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ, रूपन्देही अध्यक्ष),हरि बहादुर थापा (रूपन्देही क्रिकेट संघ अध्यक्ष),मिलन बस्नेत (क्षत्री समाज, नेपाल, सिद्धार्थनगर अध्यक्ष),दिलिप भट्टराई (नेपाल कैंसर सहयोग समूह अध्यक्ष) ने भी अपने-अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोसपा रूपन्देही के अध्यक्ष रवि कुमार रौनियार ने की, जबकि इसका संचालन पार्टी के केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इस्लाम खां ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!