मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! रविवार को नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा नगर में स्थित शकुंतला मैरेज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे नौतनवां के लोकप्रिय विधायक माननीय ऋषि त्रिपाठी व पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह पर पुष्प वर्षा अर्पित कर व अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही रविवार को ही नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी जी के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए माननीय विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं गणमान्य नागरिकों ने तथा बड़ी संख्या में समर्थकों ने केक काटकर उनके जन्मदिन पर उनको बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक व सभासद गण व बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।