बेलहिया में अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर सर्वपक्षीय चर्चा कार्यक्रम आयोजित

मनोज कुमार त्रिपाठी

बेलहिया (रुपन्देही)। सिद्धार्थनगर–1, बेलहिया में बेलहिया गांव समाज के तत्वावधान में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को लेकर एक सर्वपक्षीय चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

YouTube player

 

कार्यक्रम 2082 पौष 12 गते, शनिवार को कोटहिमाई मंदिर परिसर, बेलहिया में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की संयोजकता माधव शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बेलहिया क्षेत्र में बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण पार्किंग की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे आम नागरिकों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी पक्षों की साझा पहल आवश्यक है।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन कुमार शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित पार्किंग न केवल यातायात बाधित करती है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, समाज और व्यवसायियों के बीच समन्वय बनाकर स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया।

 

सर्वपक्षीय चर्चा के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने, निर्धारित स्थान चिन्हित करने और नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सुझाव रखे। अंत में सभी की सहमति से समस्या समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!