भव्य धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या के हनुमान गढ़ी महंत सहित गणमान्यजन हुए शामिल
मनोज कुमार त्रिपाठी
रूपंदेही, नेपाल! नेपाल-भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को और सशक्त करते हुए एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नेपाल वैश्य युवा सेवा समिति रूपंदेही के शीर्ष पदाधिकारियों और भारत के पवित्र नगर अयोध्या से पधारे हनुमान गढ़ी के आदरनीय महंतगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नेपाल वैश्य युवा सेवा समिति रूपंदेही के प्रदेश संयोजक अमित गुप्ता, जिल्ला अध्यक्ष तारकेश्वर कान्दू, प्रथम उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता, द्वितीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सहसचिव श्रीचन्द्र जैसवाल, सदस्य राजू जैसवाल, जिल्ला सदस्य पवन बर्नवाल, जिल्ला सदस्य रमेश कान्दू, सलाहकार दूधनाथ जैसवाल सहित समिति के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी प्रमुख हस्तियों की भागीदारी रही, जिनमें विधायक कन्हैया बनिया, समाजसेवी विशाल चौधरी, ई. अमित श्रीवास्तव, शिव कुमार यादव, प्रशांत गुप्ता (महेंद्र), पत्रकार शशि पंथी, विजय यादव, मनोज त्रिपाठी और महेश गुप्ता जैसे नाम प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की विशेष शोभा तब बढ़ी जब उत्तर प्रदेश, अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी से पधारे
श्री श्री 1008 पूज्य सदगुरुदेव भगवान महंत बलराम दास जी महाराज ने अपने दिव्य प्रवचनों के माध्यम से श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। उनके साथ श्री श्रवण दास जी, पहलवान सौरभ दास, पुजारी अमन दास, पहलवान अमर दास एवं श्री वरुण श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री रामजानकी हनुमान मंदिर, रूपंदेही के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद रौनियार ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और इस तरह के आयोजनों को समाज की एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और सहयोग की त्रिवेणी प्रवाहित हुई, जिसने न केवल नेपाल और भारत के संबंधों को और गहरा किया, बल्कि युवा पीढ़ी को भी आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया।







