अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह आयोजित 

मातृशक्ति हम सभी के प्रेरणा स्रोत– डॉ धर्मेंद्र सिंह,विधान परिषद सदस्य

महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रहीं- ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवां 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज भाजपा कार्यालय महराजगंज में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित जिले के अन्य विधायकों को भी भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकताओं में से एक है, और महिलाओं को समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मातृशक्ति के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!