जनपद सिद्धार्थनगर से सटे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां पुलिस चौकी पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षा एजेंसियों की आपरेशन कवच के तहत हुई महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में सुरक्षा से जुड़े तमाम बिंदुओं पर की गई विस्तृत चर्चा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर ! भारत-नेपाल बॉर्डर पर रविवार को सीमा सुरक्षा व्यवस्था, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गो तस्करी, भारत नेपाल राष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राष्ट्र के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए आपरेशन कवच के तहत पुलिस चौकी परिसर खुनुवां में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।

 

कस्बा के व्यापारियों सहित सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक कर समीक्षा किया। समन्वयक बैठक में सीमा चौकियों, एसएसबी की तैनाती, निगरानी व्यवस्था एवं स्थानीय पुलिस के समन्वय की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, सीमावर्ती कस्बों में अवैध पटाखा भंडारण व उससे होने वाले दुष्परिणाम तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूसरे के सहयोग दिए जाने पर सहमति जताई। सीमावर्ती क्षेत्र के गावों में रात को चोरी की अफवाह पर लगाम लगाने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों को सही सूचना समय पर पुलिस को देने की अपील की गई।

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र के गावों में निष्क्रिय ग्राम सुरक्षा समितियों को पुनर्गठित करने का निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिया।

बैठक का उद्देश्य सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाना था।

बैठक के बाद प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ संतोष कुमार तिवारी ने अन्य एजेंसियों के साथ बार्डर पर वाहनों व हर आने-जाने वाले लोगों की गहनता से जांच कराने व सीमावर्ती गांवों से ग्राम सुरक्षा समितियों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील किया।

इस दौरान बैठक में क्षेत्राधिकारी सुजीत राय, चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी, आपरेशन कवच के इंस्पेक्टर मनोहर लाल, एसएसबी के सहायक कमांडेंट के रनबीर सिंह, इंस्पेक्टर नीलाक्ष भूइंया, कस्टम इंस्पेक्टर आर आर गोकलानी, एल आई यू इंस्पेक्टर हरी लाल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि बहरैची बाबा, गंगाधर मिश्रा, संतोष कुमार गुप्ता, प्रधान संजय कुमार, करम हुसैन सहित अन्य व्यापारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!