बैठक में कस्बे में जाम की समस्या और अतिक्रमण पर हुई गहन चर्चा, समाधान के दिए निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों के साथ सोनौली कोतवाली में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें व्यापारियों की समस्याओं और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।
शुक्रवार की दोपहर क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम की अध्यक्षता में सोनौली कोतवाली परिसर में सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कस्बे में जाम सहित अतिक्रमण पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसके समाधान के लिए उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया।
इस मौके पर कोतवाल महेन्द्र कुमार मिश्रा, ईओ सोनौली राहुल यादव, चौकी प्रभारी नवनीत नगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सभासद आमिर आलम, विजय रौनियार, रामानन्द, मुकेश जायसवाल, जगदीश प्रसाद, आनन्द कुमार, श्रीनिवास, बैजनाथ कौशल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


